logo

युवा नेता गमालियाल हेंब्रम लापता, 2019 में बरहेट विधानसभा से लड़ा था चुनाव

barhet1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
युवा नेता गमालियाल हेंब्रम लापता हैं। इस बात की जानकारी गमालियाल की पत्नी विनीता टुडू ने दी है। विनीता ने इस बाबत थाने में शिकायत दर्ज कराई है। विनीता ने बरहेट थाना प्रभारी को पत्र लिखकर इस बात की जानकारी दी है। शिकायत में विनीता ने बताया है कि 15 अप्रैल की सुबह 6 बजे दुमका के लिए निकले थे लेकिन 19 अप्रैल से लगातार उनका फोन बंद आ रहा है। कुछ पता नहीं चल पा रहा है। बता दें कि गमालियाल हेंब्रम साल 2019 में बरहेट से विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। 


देवघर जाने की बात कर मंगवाए थे कपड़े
विनीता ने अपने शिकायत में है कि मेरी पति गमलियन हेम्ब्रम उम्र - 33 वर्ष अपने साथी आशमोहम्मद मोमीन उम्र 32 साल के साथ 15 अप्रैल को घर से सुबह 06 बजे चार पाहिया वाहन से दुमका के लिए निकले थे। इसके बाद 17 अप्रैल को फोन कर कहा कि हम कल फ्लाइट से देवघर जा रहे हैं,इसके लिए मेरा कपड़ा भिजवा दो। हम दुमका में रिसीव कर लेंगे। इसके बाद 19 अप्रैल से उनका फोन स्विच ऑफ आ रहा है। वहीं पति के साथ गए आशमोहम्मद मोमीन का भी फोन बंद आ रहा है। इनका कुछ पता नहीं चल पा रहा है। विनीता ने पुलिस से पति को ढूढ़ने की गुहार लगाई है। 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें- https://chat.whatsapp.com/B5Ez1xqYOyL74JlHFO8Y86

 

Tags - JharkhandJharkhand newsBarhet newsGamalial Hembram